मकड़ाई समाचार हंड़िया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों का सत्यापन सोशल ऑडिट के माध्यम से किया जाना है,इस संबध में आज गुरुवार को ग्राम कुसिया में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 25 किसानो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ग्राम पटवारी दीपिका उइके,पंचायत सचिव भंवर सिंह राजपूत द्वारा बताया गया कि गांव में 89 कृषक है। जिसमें से 20अपात्र की सूची में शामिल किए गये। 69 कृषक प्रधानमंत्री किसान समान निधि से लाभान्वित हो रहे है। पटवारी ने बताया कि 20ऐसे कृषक है। जिनको अपात्र की श्रेणी में लिया गया।
बैठक में विशेष रूप से मौजूद भाजयूमो जिला मीडिया प्रभारी राजू सिरोही ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने जो किसान सम्मान निधि योजना लाएं है। इसका लाभ सभी कृषको को जरूर मिले। जो इस योजना के लिये पात्र है। बैठक में कार्यवाही लेखक के रूप में शास०प्राथमिक शाला बागरुल के शिक्षक ओपी देवहरे, गांव कोटवार रामदयाल शिंदे, गांव के कृषक धर्मेन्द्र सारन, अशोक केरापा, रेवाराम सारन, दिनेश साठे भागिरथ माणिक, मांगीलाल भिलाला, हरनाथ केरापा, वीरेंद्र सारन आदि दर्जनों किसान सम्मलित हुये।

