jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दिग्गी राजा ने कहा आप लोगों के कहने पर हमने टिकट दिया, हमकों क्या पता वह बिक जाएगा 

सुनील पटल्या बेड़िया। गोगावां के कांग्रेस नेता मेहबूब खान के निधन होने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गोगावां जाते समय गुरुवार को बेड़िया नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले। यहां उन्होंने बाबा साहब की फ़ोटो पर माल्यार्पण किया। दिग्गी राजा ने बिना नाम लिए बड़वाह विधायक सचिन बिरला को आड़े हाथ लेते हुए कार्यकर्ताओ को कहा कि आप लोगो ने तो अपना काम कर दिया था। अपने तो हमे कांग्रेस का विधायक दे दिया था। किसको मालूम था कि ओ बिक जाएगा। आप लोगो ने हमारे कहने पर जिताया ओ खुद मैदान छोड़कर चला गया। आप लोगो को इतना ही कहने आया हु। समस्या अनेक है। कमलनाथ के निर्देशन पर काम कर रहे हैं।

- Install Android App -

पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चल रहा हैं। हम घर घर जाकर महगांई, बेरोजगारी, के खिलाफ ओर किसानों की समस्या के लिए हम लड़ाई लड़ रहे हैं। मेरी आप सबसे यही प्रार्थना है कि आपसी मतभेद मिटाकर हमे मिलकर काम करना है। ओर मुझे उम्मीद है कि चुनाव में एक बार फिर दम खम के साथ हमे चुनाव लड़ना है। ओर जितना है। वही मिर्च मंडी की जिक्र करते हुए कहा कि आमदनी खूब है जो मंडी बनना थी वह नही बन पाई। साथ ही सेल्दा पॉवर प्लांट के बारे में कहा कि अब तो यहां की स्थिति बदल गई है। बाकी आगे भी चर्चा करेंगे।
इस दौरान नरेन्द्र पटेल, ठाकुर राजनारायणसिंह, रामु सेठ, शोभाग पटेल, पंकज जटाले, कड़वाजी मण्डलोई, चरणदास पटेल, दिनेश राजूरे, यशवंत सावले, प्रेमलाल पटेल, प्रदीप सेन, सीताराम चौहान, अज्जू अली, रेवाराम भाईडिया, गुलाम खान, जगन्नाथ टेलर, बेणीराम पटेल कातोरा, बजरंग शाह, राजेश कानापुरिया, रमेश नदिया,  आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।