jhankar
ब्रेकिंग
हरदा ब्रेकिंग: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अस्पताल के वार्ड में भी भिड़े दोनों पक्ष! नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान...

हरदा जिले के 45 ग्रामों के 4982 किसानों के खाते में जमा हुए 16.51 करोड़ रू.

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर की

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को प्रदेश के 1 लाख 46 हजार से अधिक किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रूपये की फसल-क्षति राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट हरदा के एनआईसी वी.सी. रूम में कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमर सिंह मीणा भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री पटेल ने दो किसानों श्री मंगेश टाले निवासी कुकरावद को 9900 तथा श्रीमती रामरतीबाई को 10800 रूपये का सांकेतिक चैक प्रदान किया।

कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में हरदा जिले में गत दिनों हुई ओला वृष्टि से प्रभावित 45 ग्रामों के 4982 किसानों के खाते में 16 करोड़ 51 लाख 15 हजार 975 रूपये ट्रांसफर की गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को फसल बीमा के रूप में और राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधानों के तहत राहत के रूप में काफी मदद कर रही है। किसानों की आय बढ़ाने के लिये सरकार ने अनेक योजनाएं बनाई है।