
मकड़ाई समाचार सिराली। खिरकिया विकासखंड की नवीन ग्राम पंचायत बावड़ियां में एक ही परिवार की दो महिला उम्मीदवार मैदान में थी। दोनो ही महिला सरपंच पद के लिए योग्य पड़ी लिखी थी। इसमें ग्रामीणों ने एक स्वर में गांव के विकास को देखते हुएं कहा की गांव में हम गुटबाजी नही करेगे। गांव का विकास हो हम यही चाहते है। पड़ी लिखी योग्य सुश्री रंजना उइके ने गांव के चहुमुखी विकास के लिए अपना नामांकन उठा लिया। और गॉव के गणमान्य लोगों की सहमति से अनिता को सरपंच चुना गया। सरपंच बनने के बाद अनिता उइके ने रंजना उईके सहित ग्रामीणों का आभार माना साथ ही गांव के विकास की बात कही। दोनो ने एक दूसरे को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों में हर्ष है।