के के यदुवंशी
मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। शिवपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम रानीपुर गांव में मंगलवार दोपहर को शिवपुर थाना प्रभारी संजीव सिंह पवार को लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पंहुचकर शव की शिनाख्ती करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला मंगलवार को दोपहर 11:00 बजे खेत में जाने का कहकर गई थी दोपहर को वापस नहीं लौटी तो परिजन खेत में देखने पहुंचे जहां उन्होंने खेत में बनी टपरिया में महिला की लाश पड़ी देख कर घबरा गए और शिवपुर थाना प्रभारी संजीव पंवार को सूचना दी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की हत्या धार धार हथियार से की गई । पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच में ले लिया । शहर के नागरिकों की माने तो क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है जितनी भी हत्या हुई है। पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है जिससे क्षेत्र में हंडकंप मच गया परिजन लाश को देखने के बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को लाश मिलने की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पंहुच गई और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रीति (22) पति अंकित महिला खेत जाने का कहकर निकली थी। दोपहर डेढ़ बजे तक वापस नहीं लौटी तो परिजन खेत पहुंचे जहां महिला की आंखें बाहर, जीभ दबी हुई थी गले में निशान हैं। सिर पर किसी हथियार से हमले के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला को हथियार से हमला हुआ होगा
घटनास्थल पर पुलिस ने सबसे पहले शव की शिनाख्ती करवाई। पुलिस के द्वारा शिनाख्ती कराए जाने पर शव की पहचान के बाद पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की लाश मिलने से ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु...
भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत
मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी'
शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े
मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद
महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा
कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत
सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
