jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था ‘कट्टरपंथी’

आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24उप्र । प्रदेश एटीएस (ATS) ने एक बड़े टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए देश के कई राज्यों में फैले आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। जांच में सामने आया है कि मेरठ का रहने वाला संदिग्ध आतंकी साकिब डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर देश के खिलाफ एक बड़ी साजिश रच रहा था।

टेलीग्राम के जरिए ‘डिजिटल’ जिहाद की तैयारी

एटीएस की पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि साकिब ने एक दर्जन से अधिक टेलीग्राम ग्रुप बनाए थे। इन ग्रुप्स के जरिए वह उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और मुंबई के युवाओं को जोड़ रहा था। साकिब इन समूहों में भड़काऊ पोस्ट, कट्टरपंथी वीडियो और दिल्ली ब्लास्ट जैसे हमलों के फुटेज साझा कर युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहा था। उसका मुख्य उद्देश्य कम समय में एक बड़ी ‘स्लीपर सेल’ तैयार करना था।

पाकिस्तानी हैंडलर्स और दुबई कनेक्शन

- Install Android App -

जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क के तार सरहद पार से जुड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक, दुबई में बैठे आकिब नामक शख्स ने साकिब का संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर्स से कराया था। पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर ही साकिब को भारत में नेटवर्क विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एटीएस ने साकिब के साथ अरबाब, लोकेश और विकास को भी गिरफ्तार किया है, जो फिलहाल रिमांड पर हैं।

हथियारों की तस्करी और फायरिंग प्रैक्टिस

साकिब न केवल युवाओं को उकसा रहा था, बल्कि वह जमीनी स्तर पर हमले की तैयारी भी कर चुका था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह पंजाब के हथियार तस्करों के संपर्क में था और बड़े पैमाने पर असलहा खरीदने की योजना बना रहा था। साकिब ने खुद भी फायरिंग की ट्रेनिंग ली थी, जिसके पुख्ता सबूत उसके मोबाइल फोन से बरामद हुए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई

एटीएस अब उन सैकड़ों युवाओं की पहचान करने में जुटी है जो साकिब के टेलीग्राम ग्रुप्स का हिस्सा थे। अधिकारियों का मानना है कि रिमांड के दौरान अभी कई और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। बरामद वीडियो और चैट से यह साफ है कि यह ग्रुप दिल्ली जैसे बड़े बम धमाकों को अंजाम देने की फिराक में था।