मकड़ाई समाचार हंडिया। तहसील क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान सुरजना की दुकान संचालिका मनीषा निशोद द्वारा पूर्व में राशन वितरण में अनियमितता करने के कारण एसडीएम श्रुति अग्रवाल द्वारा उक्त राशन दुकान का प्रभार शासकीय उचित मूल्य दुकान आदमपुर के संचालक अनिल जाट को देने के आदेश दिए गए थे। उक्त संबन्ध में हरदा एसडीएम के आदेश के पालन में मंगलवार को हंडिया तहसीलदार डॉ.अर्चना शर्मा ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अमृता भट्ट के साथ मिलकर पुलिस बल की उपस्थिति में शासकीय उचित मूल्य दुकान सुरजना जो वर्तमान में ग्राम अजनई में चलाई जा रही थी। उक्त दुकान का प्रभार विक्रेता मनीषा निशोद से छीनकर शासकीय उचित मूल्य दुकान आदमपुर के विक्रेता अनिल जाट को दिलाया।
ब्रेकिंग
