सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। ग्रीन वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल कानापुर में सामूहिक डांडिया रास व रावण दहन कर नवरात्रि एवं दशहरा पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ संस्था डायरेक्टर हुकुम पटेल, सीताराम पटेल, मनोज पटेल एवं प्राचार्य नितिन जायसवाल ने दीप प्रज्वलन कर माँ दुर्गा व माँ सरस्वती की पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्था के लगभग 2000 विद्यार्थियों ने सामूहिक डांडिया करके शक्ति रूपा मां अंबे की आराधना की तथा राम लक्ष्मण हनुमान एवं जामवंत के वेष भूषा में आये विद्यार्थियों ने रावण दहन किया। विद्यालय में प्रत्येक पर्वों को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।
अवसर पर शिक्षक हरीश गुर्जर, अखिलेश सोनी, लेखराम पटेल, लोकेश पाटीदार, रानू खान, दीपक गुर्जर, सेवक अंजने, अब्दुल वारिस शेख, लोकेंद्र राव, दिलीप बिरला, महेश बिरला, लोकेंद्र दसौन्धी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे।

