jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट:पुलिस ने शहर के बदमाशो को सुबह 5 बिस्तर से उठाकर सीधे जेल में ठूंस दिया

शहर मे आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के मददे नजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है।पुलिस ने शहर के बदमाशो के घर सुबह 5 दस्तक देकर बिस्तर से उठाकर सीधे जेल में ठूंस दिया।

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार इंदौर। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में किसी भी प्रकार का कोई भी घटना न घटे पुलिस ने सुरक्षा के सारे इंतजाम किए हैं। इस संबंध में कमिश्नर ने भी निर्देश दिए हैं कि आयोजन के दौरान कोई भी आपराधिक घटनाएं न हों इसका ध्यान रखें।  पुलिस ने इसके लिए अपराधिक पृष्ठभूमि के लोगो को निशाना बनाते हुए उनकी धर पकड़ कर जेल में डाल दिया। छत्रीपुरा पुलिस की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों से मिले निर्देश के अनुसार सुबह सुबह पांच बजे अपराधियों की धर पकड़ शुरु कर दी। इस दौरान अधिकतर अपराधी घर में सोये मिले। पुलिस ने आदतन गुंडों के घरों में दस्तक दी और जिलाबदर सहित अन्य बदमाशों को पकड़कर जेल भेजा।

थाना प्रभारी पवन सिंघल ने बताया कि सुबह 5 से 9 बजे तक अभियान चलाया गया। जिसमें नरेश पुत्र कालीचरण धानक, जिलाबदर बदमाश लाल उर्फ रंजन पुत्र रामस्वरूप शर्मा, सौरभ पुत्र गोलू पिपरे, किशोर पुत्र कन्हैयालाल हटकर, अंकित पुत्र अशोक यादव, गोलू उर्फ गिरीश पुत्र रमेश राव, पारस पुत्र परदेसी धानक और अमन पुत्र राजेश मेवाड़ा को अभियान में धर दबोचा। उप निरीक्षक नीलमणि ठाकुर ने पूरे दलबल के साथ गुंडों के घरों पर दबिश दी। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 जनवरी तक इन्हें जेल भेजा जाएगा। वहीं सदर बाजार थाना क्षेत्र में रात में गश्त के दौरान 15 बदमाशों को जेल भेजा। इसी तरह लसूड़िया थाना क्षेत्र में 12 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।