jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से मुख्यमंत्री सचिवालय तक: डॉ. सुदाम खाड़े का बढ़ा प्रशासनिक सफर, डॉ. सुदाम खाड़े को बड़ी जिम्म... आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक...

मध्यप्रदेश में कुछ जिलों में होगी वारिश, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी

मकड़ाई समाचार भोपाल। मौसम में पल-पल बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लगातार गिर रहे तापमान के कारण एक तरफ जहां शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वही राजधानी भोपाल में ठंड ने 22 साल का रिकार्ड तोड़ा है।  वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में कोहरे से मौसम पटा हुआ है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मध्यप्रदेश में मावठ गिरने की चेतावनी जारी कर दी गई है । कुछ जिलों में वारिश गिरने की संभावना है।  बकि केरल सहित दक्षिण राज्यों में बूंदाबादी का असर जारी रहेगा। 2 दिन में नया सिस्टम एक्टिव होने की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश बिहार के कई जिलों में सर्द हवाओं का रिजल्ट जारी किया गया है। जबकि दिल्ली सहित गुजरात राजस्थान और हरियाणा पंजाब में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए शहर को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। पर्वतों पर बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

अभी 24 घंटे के बाद पंजाब, हरियाणा, उतरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली के कुछ हिस्से में घना कोहरा छाए रहने का असर जताया गया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्से में कोल्ड डे से भीषण कोहरे की स्थिति देखने को मिल सकती है।

- Install Android App -

पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी होने के कारण शीतलहर

उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण शीतलहर बढ़ गई है। दिल्ली एनसीआर समेत पंजाब हरियाणा और पूरे मैदानी भाग को दिखाई देगा। दिल्ली में मंगलवार को भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। जिससे हम तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस आ गया जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दिल्ली में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। कड़ाके की ठंड बढ़ने के साथ ही बर्फीली हवा के कारण सप्ताह के अंत तक शीतलहर की स्थिति भयानक रहेगी। 2 दिन तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। 4 दिन तक मौसम विभाग द्वारा घने कोहरे और बर्फीली हवाओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।