मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर| भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद अब मध्यप्रदेश के ग्वालियर में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जुलाई 2023 तक मंदिर बनकर तैयार होने की संभावना है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर में डेढ़ फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।दरअसल, ग्वालियर के घोसीपुरा क्षेत्र स्थित सत्य नारायण की टेकरी पर भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मंदिर है। यहां अटल जी के मंदिर के साथ ही, जटायु मंदिर, हिंदी माता मंदिर और पूर्व CJI आर सी लाहौटी का मंदिर भी है। ये मंदिर राष्ट्रवादी विचारक और शहर के वरिष्ठ अभिभाषक विजय सिंह चौहान ने बनवाए हैं। अटल जी का मंदिर वर्ष 1995 में बनकर तैयार हो गया था। उसी के बाद जटायु मंदिर और हिंदी माता मंदिर के साथ ही पूर्व CJI आर सी लाहौटी के मंदिर भी बनवाए गए।
ब्रेकिंग

