jhankar
ब्रेकिंग
विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में एक मि.मी. औसत वर्षा दर्ज संपर्क अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया हंडिया : 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के तहत किशोरियों ने जाना सरकारी व्यवस्था का कामकाज, एक्सपोजर विजिट स... 35 लाख की बकाया वसूली: हरदाखुर्द की 7 हेक्टेयर भूमि कुर्क, राशि जमा नहीं करने पर होगी नीलामी बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती हेतु लगेंगे शिविर बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

घर के पिछवाड़े में इश्क लड़ा रहे थे जीजा-साली… संबंध बनाते रंगे हाथ पकड़ाए, घरवालों ने किया ये हाल…

जांच में पता चला कि युवक की हत्या कर उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया

झारखंड। कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के मुरकमनाई पंचायत के बेला गांव में रात के अंधेरे में अवैध संबंध बनाते हुए जीजा-साली को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। युवती के माता-पिता ने उसके प्रेमी की हत्या कर दी। शुक्रवार को हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।

कादोडीह पंचायत के केतरूसिंघा निवासी 25 वर्षीय सोनू यादव पेशे से ट्रक ड्राइवर था। वह जमशेदपुर में काम करता था। कुछ दिन पहले वह होली मनाने के लिए घर आया था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। सोनू का अपनी ममेरी साली से अवैध संबंध थे। होली मनाने युवक घर लौटा तो शुक्रवार की देर रात वो प्रेमिका से मिलने बेला गांव चला गया।

- Install Android App -

इस दौरान युवती के पिता ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद बेटी जब वहां से चली गई तो पत्नी के साथ मिलकर तेज़ धारदार हथियार से सोनू की हत्या कर दी। घटना के बाद साक्ष्य छुपाने के नीयत से युवक के शव को पास के रेलवे ट्रैक पर रख दिया। शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 35/21 के पास शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

इस दौरान थाना प्रभारी सुमित साव, एसआइ कुंदन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि युवक की हत्या कर उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। पुलिस ने मृतक की बाइक घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर तालाब से बरामद की।

संदेह के आधार पर सोनू के मामा ससुर हीरालाल यादव व अन्य से भी पूछताछ की गई। इसमें उसने अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि बेटी और उस युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देख उसने आपा खो दिया और युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज हीरालाल यादव व उसकी पत्नी कौशल्या देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।