jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

घर के सामने शराब पी रहे शराबियों का जब महिला ने वीडियो बनाया तो, आरोपियों ने घर में घुसने की कोशिश कर धमकाया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर ।तो घर के सामने शराब पी रहे शराबियों का जब महिला ने वीडियो बनाया आरोपियों ने उसे धमकाया और उसके घर में घुसने की कोशिश की। शोर मचाने पर वे भाग गए। थाना तिलक नगर पुलिस के मुताबिक महिला को धमकाने की घटना गत शाम स्कीम नं. 140 में आइडीए मल्टी के पास हुई।

- Install Android App -

यहां रहने वाली रेणुका पति रोहन बेस (42) की रिपोर्ट पर आरोपी आनंद शर्मा, गोकुल वास्कल और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक की शाम आरोपी मेरे घर के सामने बैठकर शराब पी रहे थे। मैंने शराब पीने से मना किया और कहा कि यहां से चले जाओ। इस पर आरोपियों ने गालियां दी। जब मैं मोबाइल पर शराबियों का वीडियो बनाने लगी तो आनंद शर्मा मुझे धमकाकर बोला कि जा बना ले वीडियो, कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता।

इसके बाद तीनों आरोपियों ने मेरे घर के अंदर आने की कोशिश की। मेरे घर के मेन गेट पर ताला लगा था, इसलिए भीतर नहीं आ सके। वे बोले कि तू बाहर निकल जान से खत्म कर देंगे। जब शोर मचाया तो वे भाग गए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है