jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

महिला को जेठ ने बाल पकडक़र जमकर पीटा,पुलिस में शिकायत दर्ज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। पारिवारिक विवाद में एक महिला को उसने जेठ ने बाल पकडक़र जमकर पीटा और सिर रेलिंग से टकरा दिया। पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थाना हीरानगर पुलिस के मुताबिक मारपीट की घटना शांति नगर में हुई। यहां रहने वाली माया पति संजय शर्मा (38) की रिपोर्ट पर इसके जेठ योगेश शर्मा पर केस दर्ज किया गया। महिला ने बताया कि घटना दिनांक को शाम 5 बजे वह अपनी बहन दीपा दुबे और बेटी सिविका के साथ घर में बैठी थी। तभी मेरे जेठ योगेश शर्मा बाहर से आए और मुझे गालियां दी। बोले कि तू मेरे व मेरे भाई के खिलाफ क्यों बोलती है। मैंने गालियां देने से मना किया तो आरोपी ने लात-घूंसे से मारपीट की। बाल पकडक़र खींचे व बालकनी की रेलिंग से सिर टकरा दिया। बहन दीपा ने बीच-बचाव किया। जब पति संजय को फोन कर बुलाया और बताया तो पति ने भी जेठ का पक्ष लिया। पुलिस जांच व कार्रवाई कर रही है।

- Install Android App -