jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

घर में ब्लास्ट: पटाखा दुुकान मालिक,3 महिला सहित 4 लोगो की मौत

मकड़ाई समाचार तमिलनाडु |शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात सुबह चार बजे  नामक्कल जिले के एक घर में ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि पटाखे में आग लगने से यह विस्फोट हुआ है। इस हादसे में पटाखा दुकान के मालिक और तीन महिलाओं सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा और कई लोग जख्मी हुए है। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और तफतीश की जा रही हैं। घटना सुबह करीब4 बजे की है।विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आस पास के अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। दमकल की गाड़िय़ों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही हैं आखिर इतना सारा पटाखा घर में क्यूं रखा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पता लगाया जा रहा है कि लाइसेंस धारक तिल्लई कुमार ने अपने घर में पटाखा क्यों रखा हुआ था। शनिवार तड़के करीब चार बजे विस्फोट हुआ। इसमें तिल्लई कुमार (37), उसकी मां सेल्वी (57) और पत्नी प्रिया (27) की मौके पर ही मौत हो गई। तिल्लई की चार साल की बेटी बाल-बाल बच गई।