jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

चंबल के डकैत भोटा गुर्जर और पुलिस की मुठभेड़ ,,42 राउंड गोलियां चलाने के बाद पकड़ाया इनामी डकैत

मकड़ाई समाचार मुरैना। चंबल के बीहड़ो में आज भी डकैतो की दहशत है। यहां भौगौलिक बनावट के चलते डकैतो को पकड़ना आसान नही होता है। उबड़ खाबड़ जमीन कहीं तो घना जंगल तो कही रेत धूल नदी का किनारा आदि होने से लोगो को भटकाव हो जाता है।इन्ही का फायदा लेने के लिए दूसरे राज्यों के बदमाश डकैतो की गैंग भी यहां आने लगी है। जिससे स्थानीय लोग परेशान हो रहे है। ऐसे ही एक ईनामी डकैत की पुलिस से मुठभेड़ हुई जोरदार गोलीबारी के बीच पुलिस ने डकैत को पकड़ ही लिया। बताया जा रहा है कि यह ईनामी डकैत की तीन राज्यों की पुलिस को तलाश थी। धौलपुर पुलिस ने सोमवार की रात को चंबल के बीहड़ सरगर्मी से तलाश कर रही थी तब ही बदमाश रामगौपाल उर्फ भोटा गुर्जर से आमना सामना हो गया। इसकी तीन राज्यों की पुलिस को तलाश थीं इस पर करीब 14000रुपये का ईनाम घोेषित किया हुआ था। मुखबिर की सूचना पर एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने इसकी घेराबंदी की तो बिफर कर डकैत ने पुलिस पर फायरिंग की। दोनो तरफ से फायरिंग हुई और भोटा गुर्जर पकड़ा गया उसके साथी भाग निकले।  भोटा गुर्जर पर राजस्थान के सीकर, करौली, भरतपुर व धौलपुर के साथ यूपी के आगरा में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. इस तरह राजस्थान और यूपी के साथ ही मप्र के मुरैना में भी एक दर्जन केस दर्ज हैं।