jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

चक्की वाले महादेव मंदिर में चोरों का धावा, दान पेटी तोड़ी ले गए चढ़ावा

संदीप मौर्य मकड़ाई समाचार महू। नगर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार रात दो मकानों से हुई चोरी के बाद गुरुवार रात्रि चोरो ने नगर के प्रसिद्ध चक्की वाले महादेव मंदिर में धावा बोलकर वहां रखी दान पेटियों के ताले चटकाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर में चोरी करते आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए है जिन्हें पुलिस खंगालने में जुट गई है। बुधवार रात्रि को भी अज्ञात चोरों ने विजय सोढानी के सुने मकान में धावा बोलकर एक किलो से अधिक चांदी के आभूषण पर हाथ साफ किया था। चोरी की बढ़ती घटनाओं से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवालिया निशान उठने लगे है।