jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

चर्चित अनिल मणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी धर्मेंद्र जाट को पकड़ने गई पुलिस के वाहन को टक्कर मारकर फरार हुआ आरोपी, सिवनी मालवा थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

मकड़ाई समाचार हरदा। हंडिया थाना अंतर्गत चिराखान निवासी डंपर ड्राइवर अनिल माणिक की हत्या के मामले में फरार इनामी आरोपी हरदा जनपद अध्यक्ष के पति धर्मेंद्र पटेल को रविवार रात पकड़ने गई टिमरनी व करताना पुलिस की संयुक्त टीम पर आरोपियों ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।

इस दौरान हेड कांस्टेबल शैलेंद्र धुर्वे को आंख के पास चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

करताना चौकी में पदस्थ शैलेंद्र धुर्वे ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वह टिमरनी टीआई सुशील पटेल, एसआई मनीष चौधरी, अमित भारद्वाज, एएसआई राजेश रघुवंशी, शांतिलाल, महेंद्र रघुवंशी, निलेश तिवारी, शैलेंद्र राजपूत के साथ मुखबिर की सूचना पर बीती रात अनिल माणिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ धरम् पिता मोहन पटेल की गाडरिया थाना सिवनी मालवा में होने की सूचना पर गिरफ्तारी के लिए गए थे।

- Install Android App -

धुर्वे ने बताया कि उन्हें यह पुख्ता सूचना मिली थी कि रात करीब 10.25 बजे आरोपी धर्मेंद्र जाट गाडरिया में विजय जाट के खेत में बने वेयर हाउस पर रुका है। जिसके पास काले रंग की किआ सोनेट गाड़ी है।

पुलिस टीम वेयर हाउस के पास रोड पर पहुंची जहां, देखा कि विजय सिंह जाट और उसके साथ धर्मेंद्र जाट गाड़ी क्रमांक एमपी 04 ईसी 1937 में बैठकर निकल रहे थे। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो विजय ने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिस की गाड़ी के ऊपर चढ़ाई, इससे गाड़ी का गेट उसकी आंख के पास टकराया है। जिससे उसकी दाहिनी आंख के पास चोट लगी।

धुर्वे ने बताया कि यदि वे और टीआई सुशील पटेल समय रहते गाड़ी में नहीं बैठते तो विजय गाड़ी चढ़ा देता। धुर्वे ने पुलिस को बताया कि विजय सिंह पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारते हुए गाडरिया गांव की ओर भागा। पुलिस ने पीछा किया।

पुलिस को देखकर चिल्लाते हुए गालियां देकर सरकारी काम में बाधा डाली। पुलिस ने विजय से पूछा कि तुम्हारे साथ अभी धर्मेंद्र था, वो कहा हैं तब उसने कहा कि उसके घर जाकर तलाश करो। वहां से निकल जाने की धमकी दी।