jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

चलती गाड़ी में सरियों के साथ नीचे गिरने से श्रमिक की मौत

मकड़ाई समाचार रतलाम। समीपस्थ झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के ग्राम करवड़ में चलते लोडिंग वाहन से सरियों के साथ नीचे गिरने से वाहन में सवार श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक अन्य युवक के साथ वाहन में पीछे बैठा हुआ था और सरिये ऊपर रखे हुए थे। अचानक सरिये वाहन से नीचे गिरे, उसके साथ श्रमिक भी गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार श्रमिक 26 वर्षीय हरचंद सोलंकी पुत्र उदय सोलंकी निवासी ग्राम सुल्तानपुर तहसील पेटलवाद व उसका साथी श्रमिक 20 वर्षीय राधेश्याम डिंडोर पुत्र चंदू डिंडोर निवासी ग्राम सुल्तानपुर छोटे लोडिंग वाहन में ग्राम करवड़ स्थित एक दुकान से सरिये भरकर गांव में ही एक निर्माणाधीन मकान में रखने जा रहे थे। तभी दुकान से कुछ दूर पहुंचने पर वाहन में झटका लगने से सरिये पीछे की तरफ नीचे गिरे और उनके साथ हरचंद भी नीचे जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सागोद रोड स्थित सीएचएल-जैन दिवाकर हास्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

- Install Android App -

उसका शव वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। राधेश्याम ने नईदुनिया को बताया कि वह और हरचंद वाहन में पीछे नीचे बैठे हुए थे। ऊपर सरिये रखे थे। सरियों को पीछे से वाहन में बांधा गया था, लेकिन आगे से नहीं बांधा था। दुकान से कुछ दूर सड़क पर गाड़ी चढ़ाने के दौरान झटका लगने से सरिये नीचे गिर गए। सरियों में हरचंद का हाथ फंस गया था, इसके कारण वह सरियों के साथ नीचे गिर गया। वाहन राजू चारेल निवासी करवड़ चला रहा था। वह साथ नहीं आया। हरचंद के छोटे भाई रामचंद्र की 15 दिन बाद शादी होने वाली है। उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। हादसे की खबर पहुंचने पर उसके घर मातम छा गया।