पुलिसकर्मियों समेत वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की
बिहार : बिहार में छठ पर्व की धूम है। इस बीच औरंगाबाद में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, यहां छठ का प्रसाद बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। पुलिसकर्मियों समेत वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घटनाक्रम औरंगाबाद के शाहगंज तेली इलाके में शनिवार को जनरल स्टोर में गैस सिलेंडर और फ्रिज में विस्फोट हो गया। घटना के कारण एक दुकान में आग लग गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। दुकानदार अनिल ने बताया कि हम छठ पूजा की तैयारी कर रहे थे। मेरी पत्नी खाना बना रही थी। अचानक मेरी दुकान में एक सिलेंडर फटने से आग लग गई। मेरे परिवार के सदस्य घायल हो गए।