jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया, प्रेस नोट में बताया चोरी के उद्देश्य से घुसे दोनों बदमाश, दान पेटी को नुकसान नहीं पहुंचाया, सिर्फ मूर्तियों खंडित की ! पुलिस की कार्यवाही पर उठ रहे सवाल

20 मई को बाजार बंद की विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, व्यापारियों, करणी सेना ने दी थी चेतावनी

हरदा : सिराली: जलाधारी मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को सिराली पुलिस ने 17 मई को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंदिर में तोड़फोड़ मूर्तियों को खंडित करने वाले मामले में हिंदुत्वादी संगठनों सहित ग्रामीणों में आक्रोश था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दो दिन तक मीडिया को इसकी जानकारी नहीं दी।वही स्थानीय सिराली के व्यापारियों सहित गणमान्य नागरिकों ने 20 मई को बाजार बंद करने की घोषणा की थी।वही व्यापारी संघ अध्यक्ष भगवान सिंह राजपूत ओर हरदा एसपी की ऑडियो रिकॉर्डिंग की वायरल हुई। जिसमें दोनों के बीच काफी नोक झोंक हुई। इधर घटना के सिराली व्यापारी संघ ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

आनन फानन में खिरकिया एसडीएम अशोक डेहरिया

एसडीओपी खिरकिया, नपा सीएमओ, सहित सिराली के व्यापारियों सहित गणमान्य नागरिकों को बुलाकर बैठक रखी गई। अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को समझाइश दी गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया चोरी के उद्देश्य से घुसे थे। मंदिर में चोरी के उद्देश्य से घुसे दोनों बदमाश ने दानपेटी को नुकसान नहीं पहुंचाया। सिर्फ मूर्तियों को तोड़ा है। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों की मंशा क्या थी।

क्या लिखा है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में

- Install Android App -

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिरकिया राबर्ट गिरवाल के निर्देश एवं थाना प्रभारी सिराली संदीप यादव के नेतृत्व में सिराली पुलिस के द्वारा ग्राम गोमगांव में मंदिर में तोडफोड करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दिनांक 13.05.25 को फरियादी योगेन्द्र पिता स्व. श्री हरिसहाय तिवारी उम्र 60 साल निवासी ग्राम गोमगांव ने थाना हाजिर आकर जुबानी रिपोर्ट किया था।

 

कि गोमगांव में गांव के बाहर नदी किनारे जलाधारी शिव मंदिर है। जिसमें रात में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोडफोड की गयी जिसमें मंदिर की मूर्तियां खण्डित हुयी थी।

 

मामले की विवेचना में साक्षियों के कथन लिये गये एवं सायबर सेल के सहयोग से संदिग्धों की पहचान की गयी।

 

जिन्हें दिनांक 17.05.25 को आरोपी इजायत पिता मुजावर शाह उम्र 27 साल एवं अफरोज पिता दरवाज शाह उम्र 22 साल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया था जो जुर्म स्वीकार नहीं किया जो हितमातमली से पूछताछ करने पर एवं तकनीकि साक्ष्य की मदद से पूछताछ करने पर उन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया जिनसे घटना के कारण के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि शराब एवं गांजे के नशे में मंदिर के पास से गुजरते हुये मंदिर में चोरी करने के उद्देश्य से मंदिर में घुसे थे ।

 

जहां कुछ सामान न मिलने से गुस्से में आकर तोडफोड़ की थी। जिनको गिरफ्तार करके दिनांक 17.05.25 को जेल दाखिल किया।

 

आरोपी- 1. इजायत पिता मुजावर शाह उम्र 27 साल, 2. अफरोज पिता दरवाज शाह उम्र 22 साल

 

आरोपियों को पकड़ने में पुलिस टीम में उप निरीक्षक संदीप यादव थाना प्रभारी सिराली, उनि गोपाल प्रसाद पाल, सउनि जितेन्द्रसिंह राजपूत, सउनि विनोद बरखने, सउनि कमलकिशोर मांझी, सउनि संजय शर्मा, प्रआर. 81 वीरेन्द्र युवने, प्रआर, 193 जीतेन्द्र पवार, आर. 257 सुनील इवने, आर.255 अनूप उइके।