jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

छतरपुर में कालेज की दीवार गिरने से दो छात्रों की मौत, कई घायल

मकड़ाई समाचार छतरपुर। जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर लवकुश नगर कस्बे में संचालित आरके कालेज की कमजोर दीवार गिर जाने से दो छात्रों की मौत हो गई है। इस घटना में कई छात्र भी घायल हो गए हैं। बताया गया है कि यहां संचालित आरके कालेज परिसर में बिना पिलर के केवल कुछ फीट कच्ची नींव भरकर घटिया तरीके से बनाई गई यह दीवार सोमवार को दोपहर के समय तेज हवा के कारण ही बिखरकर ढह गई। इसके नीचे कई छात्रों सहित कई वाहन भी दब गए। बाद में पता चला कि मलबे से दबे दो छात्रों ने दम तोड़ दिया है। वहीं आधा दर्जन से अधिक छात्र चोटिल हुए हैं और एक दर्जन से अधिक वाहन दबकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।