jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को 15 हजार रुपये की रिश्‍वत लेते हुए पकड़ा

मकड़ाई समाचार रीवा। संभाग के सिंगरौली जिले में लोकायुक्त रीवा द्वारा एक पटवारी को भूमि का नामांतरण करने के लिए 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। उक्त रिश्वत की राशि स्थानीय पत्रकार द्वारा दी जा रही थी। कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद पटवारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। बताया गया है कि रिश्‍वत भूमि के नामांतरण के लिए मांगी गई थी जिसकी शिकायत लोकायुक्‍त कार्यालय में की गई थी।

क्या है मामला : लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है जिसकी शिकायत पत्रकार जितेंद्र कुमार तिवारी निवासी ग्राम करई तहसील सरई जिला सिंगरौली द्वारा की गई थी। शिकायत में बताया गया था कि पटवारी अनुभव त्रिपाठी पुत्र राजेंद्र कुमार त्रिपाठी 30 वर्ष पटवारी हल्का पिड़रा तहसील सरई जिला सिंगरौली, निवासी चिरहुला कालोनी रीवा द्वारा विक्रीत 28 भूमियों का नामांतरण करने के लिए 56 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी पहली किस्त 15 हजार रुपये पटवारी द्वारा ग्राम पीपरखांड स्थित शासकीय जमीन पर ली जा रही थी उसी समय लोकायुक्त रीवा द्वारा उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया है।

- Install Android App -

टीम में ये रहे शामिल : उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त एसपी गोपाल धाकड़ द्वारा शिकायत की जांच कराई गई शिकायत जांच कराने पर शिकायत सही एवं प्रमाणित आएगी जिस पर निरीक्षक जियाउल हक व उप निरीक्षक रितुका शुक्ला के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम का गठन कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था उक्त टीम द्वारा सोमवार के दिन तो बाहर उक्त कार्रवाई की गई है।

पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर मामले की विवेचना में लिया गया है! कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद पटवारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

– गोपाल धाकड़, एसपी, लोकायुक्त