jhankar
ब्रेकिंग
22 जून 2026, सोमवार का पंचांग Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,,

छेड़खानी से तंग आकर बहू ने ससुर का गुप्तांग दांतों से काट खाया, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए तो बहू ने ससुर की हैवानियत की कहानी बयां की

उत्तर प्रदेश : पति के घर में नहीं होने का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश में लगे ससुर को उसकी कुकर्मों की सजा मिली है। ससुर की गंदी हरकतों से तंग बहू ने उसके लिंग को दांतों से काट खाया, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल दाखिल किया गया है। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का है। बहू ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब ससुर विरोध करने पर भी छेड़खानी से बाज नहीं आया।

जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुर के गंदी आदतों से बहू परेशान हो गई थी। बताया जा रहा है कि घटना रात 12 बजे की है। घर में बहू और ससुर ही रहते हैं। पति गुजरात में रहकर एक कंपनी में काम करता है। आरोप है कि रात 12 बजे बहू को अकेला पाकर ससुर छेड़खानी करने लगा, जिस पर बहू ने विरोध किया, लेकिन ससुर नहीं माना।

- Install Android App -

तंग आकर कर बैठी

ससुर के जोर जबरदस्ती से थक हारकर बहू ने ससुर के गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) में कई बार दांत से काट लिया। इस पर ससुर छटपटाने लगा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए तो बहू ने ससुर की हैवानियत की कहानी बयां की। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

अस्पताल दाखिल कराया

लहूलुहान स्थित में घायल अधेड़ को फौरन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हलत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बाबत रात्र कालीन ड्यूटी पर तैनात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर राम विजय ने बताया कि अधेड़ का लिंग व अंडकोश काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। बेहतर उपचार के लिए जौनपुर रेफर कर दिया गया।