jhankar
ब्रेकिंग
सांची में हार्डवेयर व्यापारी पर तलवार से हमला, इलाज के दौरान मौत हंडिया : गौ सेवक अभिषेक लोधी की नजर पड़ी तो दर्द से तड़प रही गौ माता को मिला सहारा, सुनील लेगा की पह... छत पर उग आए पेड़-पौधे, जिला अस्पताल की बदहाली उजागर देखरेख के अभाव में जर्जर हो रही इमारत,  पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी...

हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,,

सीएम हेल्पलाइन 181 पर दोबारा अपडेट हुई शिकायत, व्यापारी बोले— आखिर कब हटेगा शासकीय भूमि पर कब्जा?

हंडिया। तहसील मुख्यालय के बस स्टैंड क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर दर्ज शिकायत एक बार फिर चर्चा में है। शिकायतकर्ता एवं स्थानीय व्यापारी सचिन तिवारी ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर अपनी शिकायत पुनः अपडेट कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ दुकानदारों द्वारा शासकीय भूमि पर टीन शेड एवं अन्य निर्माण किए जाने की शिकायत पूर्व में दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अतिक्रमण के कारण अन्य व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है तथा सार्वजनिक भूमि का उपयोग भी प्रभावित हो रहा है।

- Install Android App -

बताया जाता है कि 1 जून 2026 को भी शिकायतकर्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर जानकारी दी थी कि शिकायत के बावजूद मौके पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद अब पुनः शिकायत अपडेट कर बताया गया है कि स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है।

गौरतलब है कि इस संबंध में तहसील कार्यालय में भी आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शासकीय भूमि से जुड़े मामलों में भी शिकायतों के बाद कार्रवाई नहीं होती, तो आम नागरिकों का व्यवस्था पर विश्वास कमजोर होता है।

अब सवाल यह है कि आखिर बार-बार शिकायत और सीएम हेल्पलाइन पर लगातार फॉलोअप के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण कर स्थिति स्पष्ट करेंगे या शिकायतकर्ता को एक बार फिर इंतजार करना पड़ेगा?

फिलहाल पूरे मामले पर नागरिकों की नजरें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।