jhankar
ब्रेकिंग
दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन के साथ दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ योग दिवस पर स्कूल से दूरी! शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कुछ शिक्षक नहीं पहुंचे कार्यक्रम में गुरुग्राम रोडरेज केस: दो बीबीए छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया का विशेष आयोजन!

हंडिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, हंडिया सेवा केंद्र में योग एवं राजयोग पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहनों, महिलाओं, युवाओं एवं नगरवासियों ने सहभागिता कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश ग्रहण किया।

प्रातःकाल आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत योग अभ्यास से हुई। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के. भारती दीदी के मार्गदर्शन में उपस्थित जनों ने ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन तथा सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासन किए। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

- Install Android App -

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में बी.के. भारती दीदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सुखमय बनाने की कला है। उन्होंने कहा कि आसनों से शरीर स्वस्थ रहता है, जबकि राजयोग मन को शांति, आत्मबल और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है। वर्तमान तनावपूर्ण जीवन में राजयोग मानव जीवन के लिए संजीवनी के समान है।

कार्यक्रम के दौरान सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया गया। सामूहिक ध्यान के माध्यम से उपस्थित लोगों ने आत्मिक शांति, सकारात्मक सोच एवं विश्व कल्याण के लिए संकल्प लिए।

दीदी जी ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था पिछले कई दशकों से निःशुल्क राजयोग शिक्षा के माध्यम से मानव सेवा का कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से नियमित योग एवं राजयोग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन परमात्मा स्मृति, शांति संदेश एवं ब्रह्माभोजन के साथ हुआ।