jhankar
ब्रेकिंग
सांची में हार्डवेयर व्यापारी पर तलवार से हमला, इलाज के दौरान मौत हंडिया : गौ सेवक अभिषेक लोधी की नजर पड़ी तो दर्द से तड़प रही गौ माता को मिला सहारा, सुनील लेगा की पह... छत पर उग आए पेड़-पौधे, जिला अस्पताल की बदहाली उजागर देखरेख के अभाव में जर्जर हो रही इमारत,  पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी...

योग दिवस पर स्कूल से दूरी! शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कुछ शिक्षक नहीं पहुंचे कार्यक्रम में

रहटगांव। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर के शासकीय विद्यालयों एवं संस्थानों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी आदेश में विद्यालयों में निर्धारित समयानुसार योग कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं जनसामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

एल.एन.पी. शाला रहटगांव में भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार देवा शंकर धुर्वे उपस्थित रहे।, कन्या शाला प्रचार्य सिद्धार्थ जोशी, ध्रुव गौर, गजानन गौर, सुरेंद्र ककोड़िया, रामकृष्ण सोलंकी, संजय गौर समेत कई शिक्षक एवं कर्मचारी, क्षेत्र के जनप्रतिपति निधि शामिल हुए।

लेकिन कार्यक्रम में कुछ शिक्षकों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन गई। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार उर्मिला चौहान, कविता जगनवार, उमेश बेस एवं राजेश ठाकरे कार्यक्रम में अनुउपस्थित रहे।

- Install Android App -

जबकि चारों शिक्षकों को एक दिवस पूर्व कार्यक्रम संपन्न कराने दायित्व दिए गए थे।

उसके बाद भी शिक्षक ग्रुप बनाकर एक साथ योग दिवस में शामिल नहीं हुए।

अब सवाल यह उठ रहा है कि जब विभागीय आदेश के अनुसार विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना था, तो संबंधित शिक्षकों की अनुपस्थिति के क्या कारण रहे? क्या पूर्व अनुमति ली थी। शिक्षा विभाग को इस और ध्यान देना चाहिए।