jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

गुरुग्राम रोडरेज केस: दो बीबीए छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मकडा़ई ऐक्सप्रेस 24 गुरुग्राम ।राजीव चौक पर रोडरवेज की घटना में गुरुग्राम पुलिस ने दो बीबीए छात्रों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली निवासी अभिषेक चौधरी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा।

क्या है पूरा मामला

दिल्ली के अभिषेक चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी कार से राजीव चौक फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही कार के चालकों ने साइड न देने पर उनकी गाड़ी रोकी। आरोप है कि दोनों छात्रों ने उनके साथ मारपीट की और कार में तोड़फोड़ की।

आरोपी बीबीए के छात्र

- Install Android App -

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पार्थ और पारस बीबीए के छात्र हैं। दोनों ने गुस्से में आकर अभिषेक की कार रोकी और उनके साथ हाथापाई की। घटना के बाद पीड़ित ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट, धमकी और वाहन में तोड़फोड़ की धाराओं में केस दर्ज किया। जांच के बाद दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि रोडरेज की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

सड़क पर संयम बरतने की अपील

गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर धैर्य रखें। मामूली विवाद में कानून हाथ में लेने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रोडरेज की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।