jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

31 जुलाई को हरदा से भगवान श्री देवनारायण जी महाराज के पावन प्रकट स्थल मालासेरी डूंगरी के लिए निकलेगा 125 श्रद्धालुओं का धार्मिक यात्रा दल

हरदा, 26 जुलाई 2026।

श्री भुवाणा प्रांतीय गुर्जर महासभा, हरदा के तत्वावधान में भगवान श्री देवनारायण जी महाराज के पावन प्रकट स्थल मालासेरी डूंगरी, तहसील आसीन्द, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) की विशाल धार्मिक यात्रा 31 जुलाई 2026 को आयोजित की जा रही है।

यात्रा में हरदा एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 125 श्रद्धालु 25 चौपहिया वाहनों के काफिले के साथ भाग लेंगे। यात्रा का शुभारंभ प्रातः 6:00 बजे गुर्जर मंगल भवन, हरदा से होगा। यात्रा दल प्रातः लगभग 8:00 बजे हंडिया होते हुए हरदा जिले की सीमा पार कर देवास जिले में प्रवेश करेगा तथा निर्धारित मार्ग से मंदसौर में रात्रि विश्राम के उपरांत 1 अगस्त को भगवान श्री देवनारायण जी महाराज के पावन प्रकट स्थल मालासेरी डूंगरी पहुँचेगा।

 

- Install Android App -

यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री सांवलियाजी मंदिर, मंडफिया सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के भी दर्शन करेंगे। संपूर्ण यात्रा अनुशासन, श्रद्धा एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न होगी।

यात्रा प्रभारी योगेश पाटिल पूर्व सरपंच मसनगांव रहेंगे

यात्रा दल को श्री भुवाना प्रांतिय गुर्जर महासभा के पूर्व अध्यक्ष रामकृष्ण पटेल जी धर्म ध्वजा देकर रवाना करेंगे

यात्रा समन्वयक श्री राजेश बांके ने सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होने, यातायात नियमों का पालन करने तथा यात्रा के दौरान अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया है। उन्होंने समाज के सभी बंधुओं से इस धार्मिक यात्रा की सफलता एवं मंगलमय संपन्नता के लिए शुभकामनाएँ प्रदान करने का भी अनुरोध किया।