jhankar
ब्रेकिंग
सांची में हार्डवेयर व्यापारी पर तलवार से हमला, इलाज के दौरान मौत हंडिया : गौ सेवक अभिषेक लोधी की नजर पड़ी तो दर्द से तड़प रही गौ माता को मिला सहारा, सुनील लेगा की पह... छत पर उग आए पेड़-पौधे, जिला अस्पताल की बदहाली उजागर देखरेख के अभाव में जर्जर हो रही इमारत,  पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन के साथ दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

हरदा, :। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में जिले में 17 से 26 जून तक “नशा मुक्ति सप्ताह” के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति संगोष्ठी एवं नशा मुक्ति शपथ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, युवाओं एवं प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया गया। योग अभ्यास के साथ नशा मुक्ति का संदेश देकर समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

- Install Android App -

उपसंचालक श्री कमलेश सिंह ने बताया कि जिले में विभिन्न विभागों, स्कूलों, कॉलेजों, स्वैच्छिक संस्थाओं एवं धार्मिक संगठनों में गठित लगभग 25 नशा मुक्ति मास्टर ट्रेनर एवं 50 मास्टर वॉलिंटियरों के माध्यम से व्यापक जनजागरण अभियान संचालित किया जा रहा है। आगामी दिनों में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति विषयक चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं तथा युवाओं के लिए ओपन माइक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा जिले के चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भी विशेष नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे की प्रवृत्ति से दूर कर स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण करना है।