jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम से योग के प्रति जनजागृति का अभूतपूर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

हरदा : कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विकासखंड के 5 सेक्टरों ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक सेक्टर में लगभग 1000 सूर्य नमस्कार किए गए। इसी क्रम हरदा जिला के प्रत्येक विकासखंड में सभी 70 प्रस्फुटन समितियो के माध्यम से एक साथ लगभग 5000 सूर्य नमस्कार किया गया।

योग-ध्यान कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय के साथ-साथ नवांकुर संस्था प्रयास सामाजिक समिति के प्रमुख नीरज गुर्जर, नवांकुर लोक कल्याण संस्थान के प्रतिनिधि अशोक धनगर, नवांकुर घासीराम शिक्षण समिति प्रभारी विक्रम टाक, नवांकुर समर्पित एजुकेशन सोसाइटी, नवोदय आरोग्यम ,पहल संस्था से अमित माहुले, लक्ष्य संस्था रहटगाँव से विनोद चौहान,

राहुल साकल्ले नवयुवक ग्राम विकास समिति से राजेंद्र कलम, हर्षदा वेलफेयर सोसाइटी से दीपांशु राठोर, माचक समाज सेवा समिति से हरिओम गुर्जर,नव ज्योति समाज सेवा समिति विचपुरीमाल के प्रभारी सुनील मंडराई, युवा उपभोक्ता कल्याण समिति चारूवा संजय गंगराड़े,

- Install Android App -

श्रीकृष्ण रेखा सामाजिक संस्था से आशीष राजपूत, सुसंगति संस्था महेंद्र राजपूत परामर्शदाता राधेश्याम विश्वकर्मा,संजय थाटे, सुरेंद्र चौहान, दीनबंधु गौर, श्रीमति जया साकल्ले, मुकेश शांडिल्य, विष्णु कटारे,दीपक गौर, अपैक्षा दसौरे, सुरेन्द्र विश्नोई, मनोज राय नगर प्रस्फुटन दीपाशु सोनी व समिति सदस्य विकास खंड उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एमएसडब्ल्यू, बीकॉम एसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणजन एवं नगर प्रस्फुटन नवांकुर सदस्य सुरेश माणिक, सदाशिव, सुंदरलाल हुरमाले, भागवत सिंह राजपूत भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर एवं विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, अनुपम भारद्वाज, विनीता शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला समन्वयक संदीप गौहर ने कहा कि “योग स्वास्थ्य के लिए संजीवनी है। यह मनुष्य की आंतरिक एवं बाह्य शक्तियों को संयमित करने का सबसे बड़ा उपाय है। जन अभियान परिषद का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।”पूरे विकासखंड में एक साथ 5000 सूर्य नमस्कार और 70 स्थानों पर योगाभ्यास ने ग्रामीण अंचल में योग के प्रति उत्साह का संचार किया।