दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के परिवार जनों से मुलाकात की।
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा: सनातन संस्कृति और गौ माता के संरक्षण को लेकर हरदा रोड पर एक निजी ढाबे पर रविवार को न्यायालय द्वारा आजीवन सजा सुनाए गए व्यक्तियों के परिजन, 14 परिवारों के सदस्य पहुंचे और गौ रक्षा का संकल्प लिया।कार्यक्रम में दिल्ली से गौ सेवक दक्ष चौधरी मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने गौ माता के संरक्षण, हर गांव में गौशाला निर्माण और युवाओं को गौसेवा से जोड़ने पर विस्तार से विचार रखे। दक्ष चौधरी ने कहा, सनातन संस्कृति तभी बचेगी जब हम गौ माता को परिवार का अंग मानेंगे। गौ माता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की रीढ़ हैं।
आज युवा अगर गौसेवा से जुड़ गए तो उन पर मामले दर्ज किए गए और सजा तक सुना दी मौजूद 14 परिवारों को संबोधित करते हुए दक्ष चौधरी ने कहा कि हम उनकी पूरी मदद करेंगे। परिवार के लोगों को भरोसा दिलाया।परिजनों ने भी कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वे गौ माता की सेवा से पीछे नहीं हटेंगे।
दक्ष चौधरी ने शहर के जनप्रतिनिधि को खरी खोटी सुनाई उन्होंने आगे कहा कि इस लड़ाई को पूरा हिंदू समाज मिलकर लड़ेंगे और आगामी जंतर मंतर पर विशाल धरना करने की बात कही वही देश के शंकराचार्य स्वामी अवधेशानंद जी ने पीड़ित परिवार से ऑनलाइन वीडियो कॉल के माध्यम से परिवार जनों से बात की पूज्य शंकराचार्य जी ने गौ सेवको न्याय दिलाने की बात कही इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

