jhankar
ब्रेकिंग
दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन के साथ दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ योग दिवस पर स्कूल से दूरी! शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कुछ शिक्षक नहीं पहुंचे कार्यक्रम में गुरुग्राम रोडरेज केस: दो बीबीए छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर किया सम्मानित।

हरदा : जिला मुख्यालय पर स्थित जंभेश्वर गार्डन में कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वीं 12वीं 75% अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर एवं शिक्षा ज्योति की प्रथम महिला शिक्षा सावित्रीबाईफुले के छाया चित्र दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर भोपाल से पधारे मुख्य अतिथि प्रतिक कुल्हारे के द्वारा समाज युवाओं को कहां गए कि आप एक श्रेष्ठ व्यक्तित्व और नागरिक बने एवं संगठित रहे।

कतिया समाज शिक्षक समिति के अध्यक्ष ओ पी देवहारे ने कहा कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। जो कि समाज अब हर वर्ष समाज के समाज का नाम रोशन करने वाले हर छात्र-छात्राओं का हर वर्ष सम्मान किया जाएगा।

वही विकास महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सोहन उमरिया ने कहा कि सभी छात्र अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें और अच्छी तैयारी करे। तथा पी ए सी और यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस आईपीएस बनकर समाज एवं जिले का नाम रोशन करें। जो छात्र छात्राएं अच्छी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करेंगे उनकी हर संबंध आर्थिक रूप से उनकी मदद करूंगा।

- Install Android App -

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों ने सबसे ज्यादा शिक्षा पर जोर दिया समाज को एकजुट संगठित करने की बात कही समाज में व्याप्त कृतियों को खत्म करने की बात कही।  साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं के माता-पिता को भी पुष्प गुच्छ से मंच पर आसीन अतिथियों के द्वारा उनका भी स्वागत किया गया। दसवीं कक्षा के 54 छात्र छात्रों एवं 12 वी कक्षा कक्षा 32 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रामलाल बढ़नेरे वरिष्ठ समाज सेवी जीपी कतिया केपी चौरे वार्ड नं 28 पार्षद विजयलक्ष्मी नर्मदा प्रसाद चौरसिया, टिमरनी नगर परिषद से पार्षद मीणा राजेंद्र नागरे,कतिया विकास महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष वीपी काजवे,युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल पवारे,शिक्षक समिति जिला उपाध्यक्ष हरिप्रसाद लोचकर,

सचिव एनडी दुधे तुकाराम, हरदा ब्लॉक अध्यक्ष महेश नागराज,  चौरे,महेश,सुखलाल झिंझोरे, रामनिवास मंडलेेकर, दिनेश सांगुल्ले, कोषाध्यक्षस चम्पालाल बिल्लौरे,आरडी चोलकर, अरुण गुजरभोज, रामविलाश नागरे,वरिष्ठ समाज सेवी गणपत चौरसिया, शिवनाथ उमरिया, रामस्वरूप लखोरे, नारी शक्ति महिला शिक्षिका यशोदा नागराज,सरला सरवरे,अनीता दमाडे, रमा मडलेकर,

आरती चावड़ा,शशि दमाडे,रेखा बिल्लौरे, शोभा देवहारे,योगिता सावित्री,चौरसिया दूधवाल,युवा समिति अजय मंडलेकर,सुनील चौरे,गोविंद हुरमाले, गुलशन चौरे, देवेंद्र रामकुचे,गुरु प्रिंटिंग प्रेस संचालक गुरुप्रसाद सूर्यवंशी, विजय बिलारे, आदि ने समाज के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग एवं महिला युवाओं ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया ¡