jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार हंडिया : हंडिया के क्लीनिकों का 'ट्रीटमेंट टेस्ट' : किस अधिकार से हो रहा एलोपैथिक इलाज? नकली सोने का बिस्किट बेचकर 16 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार हंडिया : युवालय बना युवाओं के सपनों की उड़ान का मंच, नेतृत्व और आत्मविश्वास का मिला प्रशिक्षण दतिया में मिली रानी लक्ष्मीबाई की 175 साल पुरानी दुर्लभ तस्वीर, जीवित अवस्था का पहला चित्र माना जा र... हरदा: बेकाबू फोर व्हीलर ने मचाई अफरा-तफरी, फोर व्हीलर वाहन, एक बाइक,एक स्कूटी और दुकान का शटर क्षतिग... हंडिया : निःशुल्क आयुष्मान जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज, विशेषज्ञ चि...

हंडिया : “बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं” — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी!

हंडिया। प्रशासन और समाज के बीच बेहतर संवाद के लिए समय-समय पर विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जाता है, लेकिन ग्राम हंडिया की बक्फ बोर्ड कमेटी की अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन का कहना है कि उन्हें इन बैठकों से लगातार दूर रखा जा रहा है।

शाहिस्ता परवीन ने आरोप लगाया है कि तहसील कार्यालय, ग्राम पंचायत हंडिया और थाना हंडिया द्वारा आयोजित बैठकों की उन्हें सूचना नहीं दी जाती। उनका कहना है कि शांति समिति जैसी महत्वपूर्ण बैठकों में भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाता, जबकि वे एक जिम्मेदार सामाजिक प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों को प्रशासन तक पहुंचाने की भूमिका निभाती हैं।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि जब किसी समुदाय के प्रतिनिधि को बैठक की जानकारी ही नहीं मिलेगी, तो वह अपने समाज की बात संबंधित मंच तक कैसे पहुंचा पाएगा। उनका मानना है कि प्रशासनिक बैठकों में सभी वर्गों और समुदायों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए, ताकि हर पक्ष की बात सुनी जा सके।

बक्फ बोर्ड अध्यक्षा ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में आयोजित होने वाली बैठकों की सूचना उन्हें भी समय पर दी जाए, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें और क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक सौहार्द से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव रख सकें।

अब देखना यह होगा कि शाहिस्ता परवीन द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर संबंधित विभाग और प्रशासन क्या रुख अपनाते हैं तथा भविष्य में बैठकों में सभी प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।