jhankar
ब्रेकिंग
22 जून 2026, सोमवार का पंचांग Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,,

वरमाला के दौरान हुई ऐसी घटना, लड़की ने कहा- चल भाग, नहीं करूंगी शादी, रोते-रोते लौटा दूल्‍हा

पटाखे की जोरदार आवाज से दूल्हे राजा को मिर्गी आ गई और स्टेज पर ही मूर्छित होकर गिर पड़े

बिहार : बांका जिला के शंभूगंज प्रखंड के मंझगाय के प्रकाश मंडल के पुत्र सौरभ कुमार की शादी समुखियामोड़ में तय हुई थी। प्रकाश मंडल घर से करीब पांच दर्जन बाराती लेकर धूम-धाम के साथ समुखियामोड़ पहुंचे थे। लड़की के घर पहुंचते ही पहले सभी बारातियों का खातिरदारी हुईं। जब बारात लड़की के द्वार पर पहुंची तो दूल्हे राजा सेहरा बांधे वरमाला स्टेज पर विराजमान हुए।

- Install Android App -

लड़की हाथों में फूल माला लिए स्टेज पर गई। इस दौरान किसी बाराती ने बाहर पटाखे छोड़ दिया। पटाखे की जोरदार आवाज से दूल्हे राजा को मिर्गी आ गई और स्टेज पर ही मूर्छित होकर गिर पड़े। यह देख लड़की दंग रह गई और शादी नहीं करने की बात कह वापस घर चली गई। वरमाला पंडाल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लड़की पक्ष बारातियों पर यह कहकर बरसने लगे कि लड़के को मिर्गी दौरा की बात छिपाई क्यों गई।

लड़की ने साफ मना कर दिया कि वह उससे शादी करेगा। लड़का बीमार है। लड़की को काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। वधु पक्ष के लोगों ने भी लड़की को काफी समझाया, लेकिन उसने साफ कहा कि क्‍या तुम लोग मेरा भविष्‍य खराब कर दौगी। वह शादी करने को तैयारी नहींं हुई।

इस बीच बाराती पक्ष के प्रकाश मंडल सहित अन्य लोग कहते रह गए कि मिर्गी का इलाज चल अब अंतिम चरण में है। जल्द ही ठीक हो जाएगा। शादी करने में ऐतराज नहीं होनी चाहिए। प्रकाश मंडल पुत्र की शादी के लिए आरजू-विनती करते रहे। समुखियामोड़ के भी कई लोगों ने समझाया, लेकिन लड़की शादी नहीं करने की जिद पर अड़ी रही। अंततः प्रकाश मंडल को वापस लौटना पड़ा। इस घटना के बाद दो गांव समुखियामोड़ एवं मंझगाय में यह चर्चा का विषय है। प्रकाश की शादी नहीं होने के कारण वह रोने लगा। निराश होकर लौट गया। एक वर्ष भी पूर्व मालडीह गांव के एक युवक के साथ इस तरह की घटना हो चुकी है।