jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

छात्रा से दोस्ती कर आपत्तिजनक वीडियो बनाए, फिर मांगे पांच लाख

मकड़ाई समाचार इंदौर। विजय नगर थाना पुलिस ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अवैध वसूली का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित ने फेसबुक पर छात्रा से दोस्ती की और फिर उसे अपने कमरे पर बुलाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी अब पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है।

पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर खाचरौद के रहने वाले अमित उदिवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी फेसबुक के माध्यम से आरोपित से दोस्ती हुई थी, फिर उनमें बातचीत होने लगी। इसके बाद आरोपित ने विजय नगर स्थित माल के पास कमरे पर मिलने के लिए बुलाया। वहां आरोपित ने युवती के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए।

- Install Android App -

कुछ दिन बाद उनकी दोस्ती टूट गई और उसने बात करना बंद कर दी तो आरोपित ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पहले वह शादी के लिए दबाव बना रहा था, जब शादी करने से मना कर दिया तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने लगा। वह पांच लाख रुपए की मांग कर रहा है। टीआइ तहजीब काजी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है, आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वकीलो को कंजरों ने पीटा, घेराव के बाद एफआइआर हुई दर्ज

गुरुवार रात 8.15 बजे कैटरोड पर रहने वाले शैलेन्द्र वर्मा अपने दो पहिया वाहन से रसोमा चौराहे से पाटनीपुरा जा रहे थे। फरियादी शैलेंद्र के मुताबिक भमौरी चौराहे पर चाय की दुकान के सामने मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक चालक बद्री, रामू लोहार, दजी बाई लोहार उसके साथियों ने मारपीट की और जेब में रखे 4 हजार रुपये निकाल लिए। इस विवाद के दौरान शैलेन्द्र के साथी कौशल सिंह भदौरिया उन्हें बचाने आए तो उनके साथ मारपीट की। इस घटना के फरियादी के वकील साथियों ने विजय नगर थाने का घेराव किया और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने बद्री, रामू लोहार, दजी बाई लोहार उसके साथियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की।