jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

जनता की आवाज बनेंगे पत्रकार जय पत्रकार संगठन म.प्र. की 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगा

भेड़ाघाट में नर्मदा पूजन के बाद हुई 6 प्रत्याशियों की घोषणा

- Install Android App -

जबलपुर – आम जनता की लड़ाई में अब पत्रकारों को चुनाव मैदान में आना पड़ रहा। म.प्र.के सभी 230 सीटों पर जय संगठन के पत्रकार साथीयों को जनता की सुख दुख में सहभागिता का समय आ गया है। और आज भेड़ाघाट माँ नर्मदा का पूजन कर 6 प्रत्याशियों की घोषणा की है। जो की भोपाल की हुजूर विधानसभा से विनोद मिश्रा, जबलपुर की बरगी विधानसभा 96 से डॉ अनुजा पटेल, जबलपुर मध्य क्षेत्र से मनोज सोनी, कोतमा विधानसभा से राजेश दुबे, छिंदवाड़ा विधानसभा से डॉ राकेश कुशवाहा, सौंसर विधानसभा से जयनारायण गुप्ता, को प्रत्याशी बनाया है।

आज भेड़ाघाट में जनर्लिस्ट असोसिएशन ऑफ इंडिया ( जय ) के प्रदेश अध्यक्ष विनय जी डेविड, स्माल न्यूज पेपर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद मिश्रा, संगठन के संगठन महामंत्री प्रशांत वैश्य, संभागीय अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह राजपूत, संभागीय उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष अनिल सेन,एस ए शाह, दिलीप भारती, अमित बैन, पवन यादव, पंकज वैश्य, उमराव रजक, अनिकेत बैन, डिंडोरी से राजेश दुबे, मृगेंद्र परिहार, विनीत शुक्ला नीलेश नामदेव, मनोज नंदा, राहुल एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।