jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने नागरिकों की सुनी समस्याएं

मकड़ाई समाचार हरदा। जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मंगलवार को शासकीय कार्यालयों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती है। इसी क्रम में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिये अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में खिरकिया निवासी सुभाष ने कलेक्टर गर्ग को आवेदन देकर फौती नामांतरण कराने की मांग की, जिस पर कलेक्टर गर्ग ने संबंधित का फौती नामांतरण करने के निर्देश तहसीलदार खिरकिया को दिये।

- Install Android App -

जनसुनवाई में ग्राम रन्हाईकला निवासी सारिक हुसैन ने कलेक्टर गर्ग को आवेदन देकर विद्युत बिल में सुधार व मीटर लगाने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी को संबंधित की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये। विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी ने बताया कि 15 दिवस में मीटर लगाकर बिल में नई रिडिंग के अनुसार नियमानुसार सुधार कर दिया जाएगा।