jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

श्रमदान के माध्यम से प्लास्टिक संग्रहण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के सभी ग्रामों में सिंगल यूज प्लास्टिक के सुरक्षित निपटान के लिये श्रमदान के माध्यम से प्लास्टिक संग्रहण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कलेक्टर ऋषि गर्ग पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा रोहित सिसोनिया ने भी ग्राम पंचायत रेलवा में आयोजित कार्यक्रम में श्रमदान किया।  कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि सर्वाधिक प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतें प्लास्टिक को संग्रहित करेगी और उसे बोरों में भरकर रखेंगी। प्रत्येक पंचायतें इसकी जानकारी देंगी कि कितना प्लास्टिक कलेक्ट हुआ है। ग्राम पंचायतें कचरा कलेक्शन पूर्व व बाद की फोटो ग्राफ भी लेंगी। ग्राम पंचायतें इस अभियान में सभी सहभागिता लेंगी।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन नियम के तहत पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिये पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया गया है तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन के लिये स्थानीय निकायों को जिम्मेदारी दी गई है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन नियम 2016/20 के तहत इसके प्रबन्धन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की है। ग्राम पंचायतों को अपने स्तर पर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन के लिये नियम बनाने व उसे लागू करने की जवाबदारी तय की गई है।