jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

जमीन से महज 4 फिट ऊपर लटकते विजली के तार, दे रहे मौत को आमंत्रण,

राजस्थान, जालोर सांचौर – बिजली विभाग की लापरवाही से सांचौर बाजार मुख्य मार्ग बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने मुख्य रोड़ पर ट्रांसफॉर्मर लगाया हुआ है प्रत्येक गाड़ी खंभों से बढ़ती हुई जाती है जमीन से चार फीट ऊंचे लटकते बिजली तार किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। जगह-जगह पोल पर विद्युत की खुली तार लटक रही है। बैंक के समीप होने के कारण लोगों की भीड़ भी अधिक रहती हैं लेकिन बिजली विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। बड़े हादसे के बाद ही शायद बिजली विभाग की नींद टूट पाएगी। प्रतिदिन अधिकारी इसी रास्ते से गुजरते हैं किंतु इनका ध्यान ट्रांसफार्मर की ओर जाते हुए भी अनदेखा कर देते हैं। विभाग की लापरवाही के कारण जर्जर तारों से मुक्ति नहीं मिल पा रही। इसकी वजह से शहर कई लोगों की जानें जा चुकी हैं।
नगर पालिका परिषद ध्यान आकर्षित होता है किंतु उनकी आंखें भी अनदेखा कर देती है।
यदि ट्रांसफार्मर में जरा भी फाल्ट हुआ तो आधा शहर करंट की चपेट में आ सकता है। बार-बार शिकायतें देने के बावजूद भी बिजली विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। समाज सेवी हेमराज बी चौधरी चौरा ने बताया कि मैं वर्षों यह देख रहा हूं लेकिन अभी तक इसका कोई सुधार नहीं हुआ। बारिश के मौसम में बिजली में अक्सर फाल्ट होते रहते हैं। यदि इस ट्रांसफार्मर या केबल में फाल्ट हुआ तो उनके सांचौर में बेलगाम घोड़े की भांति करंट दौड़गा।