मकड़ाई समाचार हरदा , सिराली थाना अंतर्गत आने वाले गांव मोहनपुर में बीती रात को दो लोगों ने एक युवक को घर से साथ ले जाकर उसके साथ मारपीट की । परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया । रातभर अस्पताल में भर्ती रहने के बाद युवक को होश ‘ नहीं आया । रविवार को डॉक्टर ने युवक को इंदौर रैफर किया । मोहनपुर निवासी गुरुचरण आटले ने बताया कि शनिवार की रात 8 बजे गांव के पूरन और महेश नामक युवक उनके घर आए थे । जिन्होंने मेरे भाई शेखर पिता भागीरथ आटले ( 25 वर्ष ) को अपने साथ ले गए थे । लेकिन वह काफी देर तक घर नही आया। इसके बाद रात करीब 12 बजे मगरधा गांव से एक ग्रामीण ने फोन करके जानकारी दी कि शेखर बेसुध हालत में पड़ा हुआ है । जिस पर सभी लोग मौके पर पहुंचे । निजी वाहन से युवक को सिराली अस्पताल ले गए । जहां पर डॉक्टर ने इलाज देकर उसे जिला अस्पताल भेजा । युवक 24 घंटे से बेहोशी की हालत में है । डॉक्टर की सलाह पर परिजनों युवक की सीटी स्कैन कराई , जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोंट होने के बारे में पता चला । दोपहर को चिकित्सक ने युवक को भोपाल रैफर किया ।
ब्रेकिंग
