ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आप के भाग्य के सितारे हरदा: महान क्रांतिकारी वीर रेंगा कोरकू की जयंती धूमधाम से मनाई । MP अजब है गजब है। मप्र पुलिस का नया कारनामा, मारपीट के मामले वर्षो पहले मृत व्यक्तियों को बनाया आरोप... हंडिया दस्तक अभियान का शुभारंभ:विधायक प्रतिनिधि तिवारी एवं बीएमओ डॉ. शैलजा ने बच्चों को पिलाई विटामि... दुर्घटना में जनहानि के प्रकरण में पीड़ितों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए हरदा:कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: तलाक के बाद भी बहु मांग रही 2 लाख, बोली पैसे दे देना नहीं तो तेरे बेटे का अंजाम राजा रघुवंशी ज... हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट...

जमीन से 5 हजार फीट ऊपर विमान में उठा धुआं, यात्रियों में मची चीख पुकार

मकड़ाई समाचार जबलपुर। शनिवार की सुबह दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़े स्पाइस जेट का विमान जब हवा पर करीब पांच हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो विमान के अंदर धुआं उठने लगा। यात्रियों ने हादसे की आशंका भांपकर चिल्लाना शुरू कर दिया। विमान के पायलेट ने तत्काल वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान को लैंड किया। यात्रियों को भी फौरन विमान से बाहर निकाला गया। कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो भी मोबाइल से बनाया और इसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इधर यात्रियों को दूसरे विमान से जबलपुर आने की व्यवस्था करने का प्रयास शुरू किया गया।

जबलपुर के वकील पंकज दुबे स्पाइस जेट के इस विमान से दिल्ली से जबलपुर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि विमान के भीतर धुआं उठता देखकर हर कोई दहशत में आ गया। डर लगा कि कहीं विमान में आग खतरनाक स्वरूप न ले ले। इस दौरान विमान में सवार बच्चे और बड़े घबरा कर चिल्लाने लगे। क्रू मेम्बर ने यात्रियों को आक्सीजन मास्क लगाने के निर्देश दिए। लेागों को घुटन महसूस होने लगी। घटना के वक्त विमान जमीन से करीब पांच हजार फीट की ऊंचाई पर था। हर कोई एक दूसरे को दिलासा देने में जुट गया।

- Install Android App -

खराबी की वजह नहीं आई सामने

स्पाइस जेट का विमान दिल्ली से उड़ान भरने के बाद सुबह 8.50 बजे जबलपुर आता है, लेकिन हादसे के बाद विमान को वापस दिल्ली में लैंड कराया गया। स्पाइस जेट कंपनी ने इस मामले में तकनीकी खराबी होना बताया है। विमान में करीब 70 यात्री सवार थे। जबलपुर में स्पाइस जेट के अधिकारी ने बताया कि 10.30 बजे की दूसरे विमान से यात्रियों को जबलपुर लाया जाएगा। हालांकि कुछ यात्रियों ने बताया कि उनके लिए अभी तक दूसरे विमान की व्यवस्था नहीं की गई है। इधर यात्री भी दिल्ली एयरपोर्ट में विमान का इंतजार करते रहे।