श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान सोमवार को होंगे। घाटी में चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा बलों ने सुरक्षा जांच और गश्त बढ़ा दी है जिससे लोगों में मतदान को लेकर किसी तरह का डर न रहे। सुरक्षा बलों ने मतदान के मद्देनजर शहर और घाटी के दूसरे इलाकों में गाड़ियों की जांच, जामा तलाशी और इलाके में गश्त बढ़ा दी है। गाडिय़ों की जांच के लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
वहीं टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के मुताबिक घाटी में इस समय करीब 300 आतंकी सक्रिय हैं और करीब 250 आतंकी लॉन्चपैड पर सीमा पार घुसपैठ की फिराक में हैं। वहीं सेना के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सेना के जवान अलर्ट पर हैं और आतंकियों के हर मंसूबों को नस्तानबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आतंकियों की सक्रियता को देखते हुए राज्य में आर्मी, पुलिस, सीआरपीएफ समेत सभी सुरक्षा बलों को मुस्तैद कर दिया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि वे छोटे-छोटे दल बनाकर इलाके में निगरानी कर रहे हैं। ज्यादातर उम्मीदवारों को सुरक्षित जगहों पर रखा गया है और कुछ विशेष सुरक्षा भी प्रदान की गई है। अधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा सख्त है और उनके आसपास मजबूत सुरक्षा घेरा है।
ब्रेकिंग
पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा
नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार
रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर
कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ...
हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद
शासकीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक की अनदेखी कांग्रेस ने लगाया प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप
तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही
रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन
खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर
हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Next Post
