ब्रेकिंग
विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनरूत्थान के लिये पढ़ाई करें - मंत्री श्री सारंग: हरदा जिले के 652 वि... हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख

जयश नेता महेंद्र कन्नौज ने BJP कमल का फुल थामा ! CM मोहन यादव बोले सही दिशा में कदम बढ़ाया

भोपाल। मध्यप्रदेश के आदिवासी संगठन जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति) के नेता महेंद्र कन्नौज ने आज भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने महेंद्र कनोज को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान जयस के कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा जॉइन की है।

- Install Android App -

CM डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज हमारा विशेष दिन है। भाजपा संगठन और सरकार मिलकर मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। जनता के हृदय की गहराई तक यह बात पैठ कर रही है। प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई, हम 29 लोकसभा सीटें जीते। महेंद्र कन्नौज जयस के संस्थापक रहे। तमाम संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। आपने ठीक समय पर सही निर्णय लेकर सही दिशा में कदम बढ़ाया। सबके हित में निर्णय लेकर हमारे परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। आपके विचारों की अभिव्यक्ति के साथ हर व्यवस्था और सरकार में सहयोगी बनाएंगे।

मालूम हो कि महेंद्र कन्नौज ने राहुल गांधी की मौजूदगी में  कांग्रेस पार्टी सदस्यता पांच साल पहले ली थी। उस समय कांग्रेस के पूर्व सीएम कमलनाथ ने उनको पार्टी में सदस्यता दिलाई थी। लंबे समय तक जयश सामाजिक संगठन के माध्यम से गरीबों की आवाज उठाते आए है। वही जायश के संस्थापक विधायक हीरालाल अलावा से विधानसभा चुनाव में मनमुटाव के कारण उन्होंने भाजपा का दामन अब थाम लिया। धार बड़वाह मनावर  क्षेत्र में महेंद्र कन्नौज आदिवासी समाज का चर्चित चेहरा है।