सुनील पटल्या बेडिया । दिगम्बर जैन मन्दिर में पार्श्वनाथ भगवान एवं चंदा प्रभु भगवान् की अष्ट धातु की प्रतिमा को खरगोन रोड से समाजजन ढ़ोल धमाकों के साथ भक्ति भाव पूर्वक, सुमधुर भजनों के साथ शुक्रवार को लाये गए । जैन समाज अध्यक्ष अजय शाह एवं धर्मेन्द्र घाटे ने बताया कि तपोभूमि प्रणेता पूज्य गुरुवर प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में शांति पुरम तीर्थ नगरी से प्रतिमाएं प्रतिष्ठित होकर बेड़ियां आई ।जिसका समाजजनों ने पलक पांवड़े बिछाकर आत्मीय अभिनन्दन किया। प्रत्येक घर के सामने रांगोली बना कर श्रीजी की आरती उतारकर नृत्य किया गया । पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा सोभागचंद जटाले परिवार व चंदा प्रभु भगवान की प्रतिमा मगन बाई प्रेमचंद बामंदी द्वारा विराजित की गई है। नवीन प्रतिमाओं का मन्दिर में विशेष अभिषेक, शांति धारा , पूजन एवं विधि विधान के साथ किया गया। वही प्रातः 10.30 बजे शुभ बेला में विधी विधान पूर्वक पंडित वेभव जी शास्त्री के निर्देशन में मुख्य बेदी पर विराजित की गई। प्रथम कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य पंकज जटाले एवं संतोष मनोरिया एवं शांति धारा करने का सौभाग्य सोभागचंद जटाले परिवार एवं बसंत जटाले परिवार को प्राप्त हुआ। श्रीजी के नगर आगमन पर महाआरती के पुण्यारजक अतुल जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
Attachments area
