jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

जिला अस्पताल के सैफ्टी टैंक में मिली महीनों पुरानी लाश, शिनाख्ती के लिए पुलिस कर रही मशक्कत

रतलाम। जिला चिकित्सालय के एक सैफ्टी टैंक की सफाई के दौरान महीनों पुरानी लाश मिली। महीनों पुरानी लाश मिलने से अस्पताल प्रशासन में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी इसलिए इसकी शिनाख्त कर पाना संभव नहीं है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिला चिकित्सालय के प्रसूती वार्ड के पिछले हिस्से में बने एक सैफ्टी टैंक की शनिवार को सफाई की जा रही थी। सफाई के दौरान सैफ्टी टैंक में एक व्यक्ति की लाश नजर आई। लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी। सैफ्टी टैंक में लाश नजर आते ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक ने गर्म जैकेट पहन रखा था, इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लाश सर्दियों के मौसम से इस टैंक में पड़ी होगी। लम्बे वक्त तक सैफ्टी टैंक में पड़े रहने से लाश बुरी तरह सड़ चुकी है इसलिए इसकी शिनाख्ती मुश्किल है। पुलिस के मुताबिक मृतक के बारे में कोई भी अंदाजा लगाना संभव नहीं है। शिनाख्त के लिए डीएनए सैम्पलिंग की मदद ली जाएगी।