jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि “शहीद दिवस” एवं लौहपुरुष सरदारवल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जाएगी

मकड़ाई समाचार हरदा। देश की पहली पूर्व महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि “शहीद दिवस” एवं  लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा 31 अक्टूबर रविवार को 11 बजे से जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाई जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम पटेल की अध्यक्षता में होने जा रहे शहीदी दिवस कार्यक्रम में इंदिरा गांधी जी के बलिदान और त्याग को याद किया जाएगा। एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की जाएगी।देश की आजादी में नेताओं के योगदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। सभी जिला मुख्यालयों के अलावा ब्लॉक में भी शहीदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। देश के लिए उनके बलिदान और त्याग को आम जनमानस भी याद कर सके। इस हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने समस्त पदाधिकारियों, समस्त कार्यकर्ताओं एवं सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होने की अपील की है।