jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

जिसका पोस्टमार्टम कराने चाहते हैं, वह जिंदा है और उपचार कराने कोलकाता पहुंच गया

 मकड़ाई समाचार रीवा। संजयगांधी अस्पताल में एक बार फिर चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में भर्ती एक मरीज को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बात यहीं नहीं रुकी पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पंचनामा बनाने के लिए जब उसने परिजनों को फोन किया तो पता चला कि युवक जिंदा है। परिजनों ने बताया कि जिसका पोस्टमार्टम कराने चाहते हैं, वह जिंदा है और उपचार कराने कोलकाता पहुंचा है।

- Install Android App -

दरअसल, सीधी जिले के गिजवार में बाइक फिसल जाने से सौरभ विश्वास घायल हो गए थे। 4 मार्च को उन्हें संजयगांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाहरी चोट अधिक नहीं थी, लेकिन पेट में दर्द बना हुआ था। चिकित्सकों ने बताया, किडनी में खून जमा हो गया है। ऑपरेशन करना पड़ेगा। घायल व उनके परिजन रीवा में किडनी का ऑपरेशन कराने को तैयार नहीं थे। लिहाजा, रेफर कराकर कोलकाता चले गए।
बिना सत्यापन पोस्टमार्टम के लिए भेजी जानकारी
वार्ड में मृत होने वाले मरीजों का सत्यापन उनके दस्तावेजों व परिजनों द्वारा दी जाने वाली जानकारी के आधार पर किया जाता है। चिकित्सकों ने आकस्मिक चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। जहां से पुलिस को जानकारी भेज दी गई और पोस्टमार्टम से पहले पंचनामा तैयार करने के लिए कहा गया। जब पता चला कि संबंधित व्यक्ति जिंदा है तो हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत वार्ड पहुंचकर त्रुटि सुधार कराई। जानकारी मिली है कि सिंगरौली जिले के चितरंगी की किसी महिला की मौत हुई थी, उसकी जगह वार्ड के चिकित्सकों ने दूसरे मरीज की जानकारी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी