jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

जिस होटल को एक महीने पहले किया गया था सील, अब वहां चल रही थी अय्याशी, पुलिस को देख छूटे पसीने, भाग निकले प्रेमी जोड़े

होटल में कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले थे, जिन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया था

फिरोजाबाद। UP में फिरोजाबाद के टूंडला में एक माह पहले छापे के दौरान बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे होटल पर लगाई गई सील को तोड़कर फिर से गंदा काम शुरू कर दिया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापा मारा। छापे की जानकारी मिलते ही होटल में भगदड़ मच गई। होटल में मौजूद युवक और युवतियां वहां से भाग निकले। पुलिस ने होटल संचालक व सहयोगियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। होटल को फिर से सील किया गया है।

- Install Android App -

दरअसल, आगरा हाईवे स्थित होटल रॉकऑन पर एक माह पहले देहव्यापार की सूचना पर एसडीएम ने पुलिस के साथ छापा मारा था। इस दौरान होटल में कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले थे, जिन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया था। इसके साथ ही होटल के कागजात आदि न होने पर सराय अधिनियम के तहत होटल को सील कर दिया गया था।
इसी बीच रविवार सायं एसडीएम सत्येंद्र सिंह को जानकारी मिली कि इस होटल में देहव्यापार चल रहा है। होटल में लड़के और लड़कियां मौजूद हैं। एसडीएम और सीओ ने तत्काल इंस्पेक्टर वीपी सिंह को जांच करने के लिए कहा। मौके पर पहुंची पुलिस को होटल में लड़के-लड़कियां मिले। पुलिस को देखकर भाग गए. होटल पर लगाई सभी सील तोड़ दी गई थी। इंस्पेक्टर वीपी सिंह ने होटल संचालक रूपकेश त्यागी निवासी फिरोजाबाद, रिंकू यादव, जयप्रकाश यादव निवासी मोहम्मदाबाद व गुलशन बघेल निवासी पचोखरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही लेखपाल प्रबल प्रताप सिंह ने होटल पर फिर से सील लगाई है।