jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : गुलजार भवन में नगर पालिका की अपूर्ण दुकान में निवासरत् दो बहनें जो उम्र में काफी वृध्द है, एक... हंडिया : न कोई दिखावा, न कोई मंच, न कोई प्रचार... फिर भी हर शाम भक्तिभाव से भर उठता है पागल बाबा आश्... हंडिया : झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, जनसुनवाई में पहुंचा पांच बेटियों का पिता; अधिकारियों ने दिया आव... मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के द्वितीय चरण में प्रवेश पंजीयन प्रारम्भ अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं मध्य प्रदेश कीव खास खबरें - 9 जून 2026 आज, 9 जून 2026 की देश की खास खबरें जनसुनवाई में एसडीएम ने दिए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश, 11 केवी विद्युत लाइन ने छीन ली जान, शव रखकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,  इटारसी मार्ग 4 घंटे जाम

बालू माफिया ने जांच के दौरान ,महिला अधिकारी को सड़क पर घसीट घसीटकर पीटा

मकड़ाई एक्सप्रेस बिहार। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने पर वह खुलेआम अपराध करने में बिलकुल नही हिचकते है। इस प्रकार की घटनाओ में कई बार सरकारी अधिकारी फंस जाते है। बिहार में राजनीति संरक्षण में अपराध बहुत फल फूल रहा है। इस समय यहां पर बालू माफिया का गुंडाराज चल रहा हैं इन्हे किसी का खौफ नही है। बेखौफ अपराधियों ने सरकारी अधिकारियों की टीम पर हमला कर दिया। जिसमें अधिकारियों की टीम तो भाग गई मगर महिला इंसपेक्टर घिर गई जिसे अपराधियों ने सड़कों पर दौड़ा.दौड़ा कर पीटा।इस घटना का एक विडियों भी सामने आया है। जिसमें बालू माफिया सरकारी अधिकारियों को पीटते नजर आ रहे हैं। मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा का है। जहां सोमवार को बालू खनन और ढुलाई में लगे ट्रकों की जांच को पहुंची माइनिंग टीम पर बालू माफियाओं और उनके गुर्गों ने हमला कर दिया। डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर और महिला माइनिंग इंस्पेक्टर को दौड़ा.दौड़ा कर पीटा। टीम तो भाग गईए लेकिन इंस्पेक्टर घिर गईं। आरोपियों ने उन्हें घसीटते हुए लात.घूंसों से पीटा।

- Install Android App -

माइनिंग इंस्पेक्टर की पिटाई 

डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर और माइनिंग इंस्पेक्टर की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि माफिया और उसके लोगों ने पहले पथराव किया। फिर माइनिंग टीम को पीटा। टीम भागने लगती है। इसी दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर को पकड़कर घसीटा और पीटा। जिला खनन पदाधिकारी कुमार गौरव और महिला खनन इंस्पेक्टर तन्मय कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का इलाज जारी है।

एसपी बोले- ओवरलोडिंग की जांच में पहुंची थी टीम
घटना के संबंध में पटना पश्चिमी के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी और स्थानीय पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था और जिस गाड़ी में अतिभार था उसे पकड़ा जा रहा था। इसी क्रम में कुछ असामाजिक तत्वों ने एक समुह बनाकर हिंसा किया।